तोशा बनाने की विधि (Tosha Banane Ki Vidhi)


 

मधुबन की टोली- तोशा

Madhuban Ki Toli Tosha

आवश्यक सामग्री - 

  • मैदा - 1 किलो 
  • नमक - 2 चम्मच 
  • जीरा - 2 चम्मच 
  • तेल - 375 ग्राम (तलने के लिए)
  • पानी - आधा लीटर (चाशनी के लिए)
  • सोडा - थोड़ी सी चुटकी भर 
  • पानी - आटा गूंथने के लिए 
  • चीनी - डेढ़ किलो 

तोशा बनाने की विधि (लगभग 80-90 तोशे) 

Tosha Banane Ki Vidhi - Hindi

सबसे पहले आटा बनाने के लिए मैदा लीजिये। उसमें सोडा, जीरा, तेल डालकर हाथ से अच्छी तरह से मिलाइये। धीरे-धीरे पानी मिलकर रोटी यानि चपाती जैसा आटा बनाइये। फिर उस आटे को हाथ से अंगुली जैसे टुकड़े बना कर रखें। उसके बाद कढ़ाई में तेल डालकर चूल्हे पर हल्की आंच पर गरम करें। जब वह हल्का ग्राम हो जाए तो तोशा झारे पर रखकर गर्म तेल में डालें। जब वह फूलकर सतह पर आ जाए तब और थोड़ी आंच को बढ़ाएं। जब तोशा थोड़ा कड़क हो जाए तब आंच हल्की कम करें। जब तोशा हल्का गुलाबी हो जाये तब उसे जालीदार बर्तन में निकाल दें। फिर उसे 2-3 घण्टे तक वैसे ही ढँक करके रख दें। फिर चीनी को पानी में मिलाकर उसे उबाल कर चाशनी बनाएं, उसके बाद चाशनी को तोशे के ऊपर डालकर सूखने के लिए छोड़ दें। ठंडा होने के बाद आपका तोशा तैयार है। 




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.