नारियल की बर्फी (Nariyal Ki Burfi) बनाने की विधि

 

मधुबन की टोली- नारियल की बर्फी

Madhuban Ki Toli Coconut Burfi 

बनाने की आवश्यक सामग्री-

  • नारियल का पॉउडर - सवा किलो (1250 ग्राम)
  • चीनी - एक किलो 
  • दूध का सूखा पॉउडर - दो कप 
  • पानी - आधा लीटर 
  • बादाम-पिस्ता के टुकड़े
  • थोड़ा-सा केसरी रंग 

नारियल की बर्फी बनाने की विधि (लगभग 100 बर्फी)

चीनी तथा पानी को उबाल कर चाशनी बनाकर रख दें। उसमें केसरी रंग मिलाएं। एक किलो नारियल पॉउडर, दूध पॉउडर के साथ मिलकर उसमें धीरे-धीरे चाशनी मिलाएं। मिलाते रहें, उसमें और बचा हुआ 250 ग्राम नारियल पॉउडर मिलाएं ताकि वो एक गोले के रूप में बन जाये। फिर इस गोले को किसी गोल थल में तेल लगा करके फैलाएं, उसके ऊपर बादाम-पिस्ता के टुकड़े डालकर के बेलें और जब वो ठण्डा हो जाये तो एक इंच चौरस या डायमंड पीसेस के आकर में काटें। आपकी नारियल की बर्फी तैयार है। 








Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.