सूजी का उपमा-
Suji Ka Upma Recipe In Hindi
सूजी और विभिन्न सब्जियों से बना पारंपरिक भारतीय व्यंजन जो आपको पूरे दिन के लिए ऊर्जा प्रदान करता है। यह एक बहुत ही आसान और लोकप्रिय व्यंजन है जिसे नाश्ते में बनाया जाता है।
3 लोगों के लिए :
उपमा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री -
- सूजी (रवा) - 3/4 कप (लगभग 125 ग्राम)
- सरसो के बीज (राई) - 1/4 छोटा चम्मच
- हींग - 1 चुटकी
- करी पत्ता - 10-12 पत्ते
- कसा हुआ अदरक - 1/2 छोटा चम्मच
- हरी मिर्च कटी हुई - 2 हरी मिर्च काट लें
- गाजर - बारीक़ कटा हुआ 3 बड़े चम्मच
- हरी मटर - 2 बड़े चम्मच
- टमाटर - 1 टमाटर बारीक़ कटा हुआ
- शिमला मिर्च - बारीक़ कटा हुआ 3 बड़े चम्मच
- धनिया - बारीक़ कटा हुआ 2 बड़े चम्मच
- नीबू का रास - 1 छोटा चम्मच
- घी - 1 बड़ा चम्मच
- तेल - 2 बड़ा चम्मच
- नमक - स्वाद अनुसार
- पानी - डेढ़ कप
- चना दाल - 1 छोटा चम्मच (वैकल्पिक)
- उड़द दाल - छोटा चम्मच (वैकल्पिक)
- तले हुए काजू या मूंगफली के दाने - 5 से 10 (वैकल्पिक)
उपमा बनाने की विधि -
Upma Banane Ki Vidhi (Hindi)
- एक कढ़ाई या भारी तले वाले पैन में एक बड़े चम्मच घी गरम करें एवं उसमें सूजी डालें।
- सूजी को धीमी आंच पर लगातार चम्मच से हिलाते हुए हलके भूरे रंग का होने तक भुने। हो जाने पर उसे एक थाली में निकाल लें।
- उसी कढ़ाई में माध्यम आंच पर 2 बड़े चम्मच तेल डालकर गरम करें। राई डालें और जब वह फूटने लगे तब चना दाल, उड़द दाल, हींग और करी पत्ता डालें। दाल को हल्का भूरा रंग होने तक भून लें।
- कटी हुई हरी मिर्च, कसा हुआ अदरक डालकर हल्का भून लें।
- कटा हुआ गाजर, हरी मटर, कटी हुई शिमला मिर्च, कटा हुआ टमाटर और नमक डालें। 2 से 3 मिनट तक अच्छे से भूने।
- पानी डालें और और मिश्रण को 2 से तीन मिनट तक उबालें।
- जब पानी उबलने लगे तब भुना हुआ सूजी (रवा) और नीबू का रस डालें तथा अच्छे से मिलाएं।
- गांठे ना बने इसलिए 1 से 2 मिनट तक लगातार चम्मच से हिलाइए।
- ढक्कन से ढककर मिश्रण को गाढ़ा होने तक लगभग 4 से 5 मिनट तक धीमी आंच पे पकाएं। बीच-बीच में चम्मच से हिलाते रहें।
- गैस बंद करें तथा 10 मिनट तक सेट होने के लिए छोड़े।
- तले हुए काजू या मूंगफली के दाने तथा हरा धनिया डालकर अच्छे से मिलाएं।
आपका सूजी का उपमा तैयार है।
सुझाव -
- उपमा को और भी पौष्टिक बनाने के लिए सब्जियां ज्यादा डालें।
- सूजी को धीमी आंच पे अच्छे से भून लें अन्यथा उपमा पकने के बाद चिपचिपा बनेगा।