लोकप्रिय नाश्ता - पोहा
Poha Recipe In Hindi
पोहा एक झटपट और चाँद मिनटों में तैयार होने वाली एक भारतीय व्यंजन है जिसे लोग नाश्ते के रूप में बनाना पसंद करते हैं।
पोहा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
- पोहा (चूड़ा) - 2 कप
- तेल - 1 से 2 बड़ी चम्मच
- हरा धनिया - 2 बड़ी चम्मच (बारीक़ कटा हुआ)
- हरी मिर्च - 1 (बारीक़ कटा हुआ)
- मूंगफली के दाने - 1/2 (आधा) कप
- हरे मटर के दाने - 1/2 (आधा) कप
- नीबू का रस - 2 छोटी चम्मच
- करी पत्ता - 8 से 10
- राई - 1/2 (आधा) छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/4 (एक चौथाई) छोटी चम्मच
- चीनी - 1.5 (डेढ़) चम्मच
- सेव (बेसन का) - सर्व करने के लिए
पोहा बनाने की विधि
Poha Banane Ki Vidhi (Hindi)
- पोहे को साफ करके 2 से 3 बार पानी में धोकर निकल लें। पानी में डुबोकर तुरंत ही निकालें। पोहा को पानी से निकाल कर छलनी में रखें। इसे चम्मच से अलग-अलग कर लें। इसमें 3/4 (पौना) छोटी चम्मच नमक और चीनी डाल कर दोनों चीजों को मिक्स कर लीजिये। 15 मिनट के लिए पोहे को ढंककर छोड़ दें ताकि पोहा अपने अंदर पानी सोखकर नरम हो जाये। ध्यान रहे इसे चम्मच से अलग-अलग कर लें ताकि चिपके नहीं।
- एक पैन या कढ़ाई गरम करें। इसमें एक छोटी चम्मच तेल डालें। तेल गरम होने पर उसमें मूंगफली के दाने डालकर भून लें। उनका रंग बदलने पर एक अलग प्याले में निकाल कर रखें।
- उसी पैन या कढ़ाई में 1 से 2 बड़ी चम्मच तेल डालकर गरम करें। उसमें राई डालें। राई जैसे ही गरम होकर फूटने लगे गैस धीमी कर लें और तेल में बाकि मसाले हरी मिर्च, हल्दी पॉउडर, करी पत्ता, हरे मटर के दाने डालकर भून लें। इसके बाद पोहे (चूड़ा) डालकर मशाले में अच्छे से मिक्स कर 2 मिनट तक पका लें।
- दो मिनट बाद गैस को कम करके पोहे में नीबू का रस डालें, फिर अच्छे से मिला लें। गैस बंद कर दें और पोहे को एक प्लेट में निकाल कर सर्व करें। उसके ऊपर थोड़े से सेव, हरी धनिया, मूंगफली के दाने डालकर सजा लें। आपका पोहा तैयार है।